कमेरा वर्ग के हक, किसानों के साथ खड़ी है पार्टी: पल्लवी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 8 -- अपना दल (कमेरावादी) कार्यकर्ता सम्मेलन में सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि कमेरा वर्ग, किसान व छात्रों के लिए पार्टी हमेशा खड़ी है। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के साथ ही कमेरा समाज की आवाज को बुलंद करने की सलाह कार्यकर्ताओं को दी। शनिवार को प्रेम वाटिका सगरा सुंदरपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में संगठन की समीक्षा करते हुए डॉ. पल्लवी पटेल ने सेक्टर और बूथ स्तर से लेकर सभी विधानसभा कमेटियों के गठन को शीघ्र पूरा करने ,कमेटियों की सूची जिला कमेटी को सौंपने का निर्देश दिया। कमेरा वर्ग के अधिकार और सम्मान से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। इन वर्गों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान, रोजगार के अवसर और सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। युवाओं और शिक्षा के मुद्दे पर भी कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.