अलीगढ़, अप्रैल 27 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री एवं महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी को जीएसटी की राज्य स्तरीय ग्रीवेंस रिड्रेसल कमेटी में मनोनीत किए जाने पर सासनी गेट औधोगिक वेलफेयर संस्थान के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। अध्यक्ष राजेश सरकोड़ा, महामंत्री कौशल गौड़ ने कहा कि व्यापारियों व उद्यमियों की आवाज को मजबूती मिलेगी। दीपक शर्मा, अरविंद शर्मा, अंकित गुप्ता , तुषार अग्रवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...