कमेटी पुनर्गठन के बाद शुरू होगी प्रताड़ना की जांच
भागलपुर, जून 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के एक पीजी विभाग में शिक्षक द्वारा एक महिला शोधार्थी और महिला शिक्षक को प्रताड़ित करने के मामले की जांच अधर में लटक गई है। दरअसल, इसके एक सदस्य के रूप में पूर्व पीजी हिंदी हेड डॉ. शिव शंकर मंडल 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस कारण कमेटी को पुनर्गठित नहीं किया गया है। इस कमेटी के संयोजक सीसीडीसी डॉ. एसएन पांडेय को संयोजक बनाया गया है, जबकि सदस्य के रूप में पीजी हिंदी हेड और पीजी मनोविज्ञान की हेड डॉ. लक्ष्मी पांडेय शामिल हैं। सात दिनों में ही कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के आदेश पर कमेटी का गठन किया गया था। यह भी पढ़ें- महिला शिक्षकों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में बनेगी शिकायत समिति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.