वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय में हंगामा और अनुशासनहीनता के मामले में गठित जांच कमेटी ने शिक्षकों को सुनवाई के लिए एक और मौका दिया है। 11 मई को शिक्षकों के नहीं पहुंचने के बाद अगली सुनवाई की तिथि 18 मई तय की गई है। हालांकि शिक्षकों पर जांच के बिंदु भी बढ़ाकर पांच कर दिए गए हैं। पहली अप्रैल को लगभग डेढ़ सौ शिक्षकों ने केंद्रीय कार्यालय में कुलपति से मिलने की मांग रखी थी। समिति कक्ष में शाम को पहुंचे शिक्षक देररात तक वहीं जमे रहे। इस दौरान काफी शोरशराबा हुआ। शिक्षकों की कुलपति से मुलाकात तो नहीं हो सकी मगर इस मामले में जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया। चार सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष जूलॉजी के डिस्टिंग्विश प्रो. एससी लखोटिया हैं जबकि प्रो. एमपी अहिरवार, प्रो. आनंद चौधरी और डिप्टी रजिस्ट्रार (शिक्षण) रंजीत शांडिल...