देहरादून, सितम्बर 7 -- देहरादून। जोहड़ी गांव महिला मंगल दल कमेटी ने तीज उत्सव स्थगित कर नेपाल आपदा प्रभावितों के लिए धनराशि का दान किया है। सोमवार को कमेटी की अध्यक्ष गीता बिष्ट ने बताया कि कमेटी पिछले 13 वर्षों से हरितालिका तीज का आयोजन करता आ रहा है। लेकिन इस बाद कमेटी ने नेपाल में आई आपदा में प्रभावितों के लिए 51 हजार की धनराशि जमा कर दान दी है। यह धनराशि गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा के माध्यम से प्रभावितों तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान कमेटी के संरक्षक व पूर्व प्रधान दुर्गेश गौतम, संरक्षक व वार्ड दो के पार्षद सागर लामा, चंद्रकांता गुरूंग, सुनिता थापा, लक्ष्मी थापा, श्वेता गुरूंग, मीनू बोहरा और संगीता लामा समेत अन्य लोगों ने भी सहयोग किया है। यह भी पढ़ें- नेपाल आपदा: नेताजी संघर्ष समिति ने की शांति की प्रार्थना, मदद की अपील...