गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- मोदीनगर। गांव कादराबाद में कमेटी डालने के नाम पर 60 लोगों से एक करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कहीं। गांव कादराबाद निवासी दीपक, जॉनी, सुधीर कुमार, आशीष शर्मा, राजेंद्र कुमार, मनोज और सुनील सहित 60 लोगों ने कॉलोनी में रहने वाले दो लोगों के पास एक करोड़ रुपये की कमेटी डाली थी। कमेटी की समय सीमा समाप्त होने के बाद जब लोग पैसे लेने को पहुंचे तो वह वहां पर नहीं मिले। गुरुवार को पीड़ित लोग एकत्र होकर पुलिस चौकी पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...