बुलंदशहर, मार्च 24 -- अहार। अहार थाना क्षेत्र के गांव खनोदा में मंगलवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक 70 वर्षीय सीआरपीएफ से सेवानिवृत सैनिक गांव में स्थित एक टावर पर चढ़ गया। पूर्व सैनिक के अनुसार दो युवकों पर उसके करीब साढ़े पांच लाख रुपये बकाया हैं, जो बार बार तकादे के बाद भी उसे रुपये नहीं लौटा रहे। करीब दो घंटे चले ड्रामे के बाद पुलिस ने आश्वासन देकर किसी तरह पूर्व सैनिक को नीचे उतारा। क्षेत्र के गांव निवासी भंवर सिंह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हैं। जो गांव में रहकर खेती बाड़ी कर रहे हैं। करीब दो वर्ष पहले से गांव के ही एक युवक और कस्बा अहार निवासी एक डॉक्टर पर कमेटी के उनके करीब साढ़े पांच लाख रुपये बकाया चल रहे हैं। तकादा करने के बावजूद भी उक्त लोग पैसा वापस नहीं कर रहे। मंगलवार सुबह भंवर सिंह गांव में स्थित एक टावर पर जा चढ़े और कूदकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.