कमेटी के पैसों के विवाद में दुकानदार को पीटा, चार पर केस दर्ज
मुरादाबाद, मई 16 -- नागफनी थाना क्षेत्र में कमेटी के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर दुकानदार को पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना नागफनी के नवाबपुरा घोसी की पुलिया निवासी मोहम्मद हनीफ अपने घर पर ही परचून की छोटी सी दुकान चलाता है। हनीफ के अनुसार बीते 14 मई को दोपहर करीब 12 बजे वह दुकान पर बैठा था। उसी दौरान मोहल्ले का ही यासीन अपने तीन बेटों फैजान, फेसल व उवैश के साथ दुकान पर आ धमका। आते ही यासीन ने कमेटी के पैसों को लेकर गाली गलौज करनी शुरू कर दिया। विरोध पर आरोपी और उसके तीनों बेटों ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसके एक बेटे उवैश ने तमंचा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ नागफनी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी यासीन और उसके तीनों बेटों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.