बदायूं, मार्च 2 -- बदायूं, संवाददाता। क्षेत्र में कमेटी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का के मामले में पीड़ित व्यापारी ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित व्यापारी नन्हे लाल वर्मा ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने 2.20 लाख रुपये जमा कराने के बाद उनकी बुजुर्ग मां के 65 ग्राम सोने के जेवर भी हड़प लिए और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। उसावां क्षेत्र के वार्ड नौ के रहने वाले नन्हें लाल वर्मा कपड़ा और सर्राफा व्यवसाय से जुड़े हैं। उन्होंने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि कस्बे के ही एक व्यक्ति कमेटी (चिट फंड) चलाते थे। इस कमेटी में उन्होंने हर महीने 20 हजार रुपये के हिसाब से लगातार 11 माह तक कुल दो लाख 20 हजार रुपये जमा किए। समय पूरा होने पर रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि 23...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.