मेरठ, जनवरी 1 -- सरधना। कमेटी डालने के नाम पर एक युवक ने कई लोगों को चूना लगा दिया। उसने सभी लोगों से करीब 40 लाख रुपये एकत्र किए और रफूचक्कर हो गया। ठगी का शिकार पीड़ितों ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो आरोपी उन्हें धमकाने लगा। झूठे मुकदमें में फंसवाकर जेल भिजवाने तक की धमकी उन्हें दे डाली। बुधवार को थाने पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अब्दुल गफ्फार पुत्र नजरा ने बताया कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के पास उन्होंने ढाई लाख रुपये माह की कमेटी डाली थी। मोहल्ले के कई लोग भी इस कमेटी में शामिल थे। सभी ने समय से कमेटी की किश्त भरी। जब कमेटी छुड़ाने का समय आया तो आरोपी रुपये देने से मुकर गया। आरोप है कि करीब 20 लोगों के 40 लाख रुपये लेकर आरोपी फरार हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.