मोतिहारी, मार्च 24 -- मोतिहारी, हिप्र.। मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल रक्सौल के कॉन्फ्रेंस हाल में मंगलवार को इंडो-नेपाल जॉइंट फील्ड सर्वे टीम की पहली बैठक हुई। बैठक में भारतीय पक्ष से सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण व पश्चिमी चंपारण के डीएम व एसपी बैठक में भाग लिया। वहीं नेपाल की तरफ से सीमावर्ती जिले सिराहा, धनुषा, माहोतरी, सरलाही, सप्तरी, रौनाहट, बारा, परसा और चितवन के चीफ डिस्टिक ऑफीसर (सीडीओ)बैठक में भाग लिए। बैठक में भारतीय शिष्ट मंडल का नेतृत्व पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल ने किया। नेपाल की तरफ से सिराहा जिले के सीडीओ सुरेंद्र पौडेल ने नेपाल के शिष्ट मंडल का नेतृत्व किया। बैठक के प्रारंभ में डीएमसौरभ जोरवाल ने शिष्ट मंडल के सभी पदाधिकारियों का गर्मजोशी सेस्वागत किया।बैठक के निर्धारित बिंदुओं को एक-एक कर रखा गया एवं सभी पर वि...