झांसी, अप्रैल 11 -- झांसी। पति साथ राह चलती महिला को बाइक सवारों ने कमेंट्स किए। जिससे आक्रोशित महिला ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। यही नहीं लोगों की भीड़ बढ़ती देख युवक फरार हो गया। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस ने इसी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार की शाम एक महिला अपने पति के साथ मानिक चौक बाजार कर घर जा रही थी। जैसे ही वह जीवनशाह चौराहे के पास पहुंची, तभी शराब के ठेके से निकले दो बाइक सवार कुछ कहने लगे। महिला का आरोप है कि यह लोग आपत्तिजनक टिप्पसी करने लगे। यह सुनते ही महिला आक्रोशित हो गई। वह अपने पति की बाइक से उतरी और दोनों को रोक लिया। इसके बाद महिला ने नीचे उतरकर पहले युवक को थप्पड़ मारे और फिर चप्पल उतारकर उसकी पिटाई कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.