नई दिल्ली, अगस्त 17 -- चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके को आईपीएल 2027 से पहले एक नए हेड कोच की तलाश है। पिछले करीब डेढ़ दशक से ज्यादा समय से टीम के हेड को स्टीफन फ्लेमिंग थे, लेकिन अब उन्होंने टीम का साथ छोड़ दिया है। ऐसे में नए कोच के रूप में इंग्लैंड को 2019 में वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान इयोन मोर्गन का नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा केकेआर के पूर्व हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम को भी इस रेस में बताया जा रहा है। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कुछ और बयान दिया है और नए कोच का सजेशन भी उन्होंने दिया है। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर सीएसके के अगले हेड कोच के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं पक्का इयोन मॉर्गन को नहीं लूंगा। वह इंग्लैंड के लिए एक अच्छा खिलाड़ी और एक अच्छा कप्तान था, लेकिन एक कोच के तौर पर, मैं उसे एक ऑप...