लोहरदगा, मई 16 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। कमीशन लटकाए जाने और जूट बोरे की कीमत नहीं देने से क्षुब्ध पीडीएस राशन दुकानदार 18 मई को लोहरदगा जिला मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नबीऊल हसन और महामंत्री लाल धनंजय नाथ शाहदेव ने कहा है कि राशन दुकानदारों का नियमित हर महीने के पहले सप्ताह में कमीशन भुगतान हो। कई महीने से कमीशन नहीं दिया गया है। वर्ष 2021-22 का पीएचजीकेवाई का भी कमीशन नहीं दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...