कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े कोटेदारों की नाराजगी अब आंदोलन का रूप लेने लगी है। शुक्रवार को मंझनपुर स्थित डायट मैदान में ऑल इंडियन फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में कोटेदार एकजुट हुए। इसके बाद मांगों पर विचार-विमर्श करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबांधित ज्ञापन तहसीलदार मंझनपुर ओम प्रकाश सिंह को सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से कमीशन बढ़ाने, बकाया भुगतान जल्द दिलाने और वितरण प्रणाली में व्याप्त खामियों को दूर करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन कर रहे कोटेदारों का कहना था कि उत्तर प्रदेश में उन्हें मिलने वाला कमीशन देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम है। दिल्ली, गुजरात और हरियाणा जैसे राज्यों में प्रति कुंतल लगभग 200 रुपये तक कमीशन मिलता है, जबकि यूपी में यह काफी कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.