देवरिया, सितम्बर 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। कमीशन बढ़ाने से कोटेदारों की आमदनी बढ़ेगी। कोटेदारों ने कहा कि सालों से कमीशन बढ़ाने की मांग को प्रदेश सरकार ने पूरी की है। पिछले माह कोटेदारों का कमीशन 35 रुपए बढ़ाया गया। इससे अब कोटेदारों को 125 रुपए कुंतल कमीशन मिलेगा। कोटेदारों ने डीएम को सीएम को संबोधित ज्ञापन देकर आभार जताया।फेयर प्राइस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत मणि के नेतृत्व में कोटेदारों ने प्रदेश सरकार द्वारा कमीशन बढ़ाने पर कलेक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर आभार जताया। कोटेदारों ने कहा कि कमीशन बढ़ाने की मांग लंबे समय किया जा रहा था। प्रदेश के मुख्यमंत्री व खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कोटेदारों का कमीशन बढ़ाकर प्रति कुंतल 125 रूपया कर दिया है। इससे कोटेदारों ...