कमीशन की वीडियो वायरल होने पर बीडीओ पर कार्रवाई, हटाया
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 1 -- मुजफ्फरनगर शासन की महत्वपूर्ण वीबी जी राम जी योजना में कमीशन के खेल की वीडियो वायरल होने पर शाहपुर बीडीओ को हटा दिया गया है। डीएम के आदेश पर सीडीओ ने वीडियो पर तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए शाहपुर बीडीओ को हटाते हुए मुख्यालय पर संबद्ध कर लिया है। वहीं उसके खिलाफ कडी कार्रवाई करने की संस्तुति करते हुए शासन स्तर पर पत्र भेजा है।
वीबी जी राम जी योजना की स्थिति वीबी जी राम जी योजना को लेकर शाहपुर ब्लाक की स्थिति काफी खराब बनी हुई है। यहां पर इस योजना में अच्छा कार्य नहीं हो रहा है। आए दिन शाहपुर बीडीओ पर सवाल भी उठते रहे है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर शाहपुर बीडीओ परशुराम राम के द्वारा वीबी जी राम जी योजना में कमीशन लेने का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें वह मजदूरों का भुगतान करने पर ठेकेदारों से सफेद लिफाफे में कमीश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.