अलीगढ़, अप्रैल 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता चौ. बिजेंद्र सिंह ने रविवार को आईटीआई रोड किशोनगर आवास पर प्रेस कांफ्रेंस की। पूर्व सांसद ने स्मार्ट मीटर को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर तंज कसा। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बताए कि स्मार्ट मीटर की आवश्यकता क्यों पड़ी। पूर्व सांसद ने कहा कि कहा कि कमीशन की डील में भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर लगवा रही है। उपभोक्ताओं का खून चूसने का काम किया जा रहा है। भीषण गर्मी में भुगतान करने के बाद भी उपभोक्ता बिजलीघर के चक्कर लगा रहा है। स्मार्ट मीटर केंद्र व राज्य सरकारों के भ्रष्टाचार का सबूत दे रहा है। सरकार सत्ता के नशे में चूर हो चुकी है और गरीब, मजदूर, किसान की कोई सुनवाई नहीं है। अब मध्यम वर्गीय व्यक्ति भी इसमें पिस रहा है। अरबों रुपये के लगे हुए मीटर बर्बाद होंगे और अरबो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.