कमीशन और वादों के फेर में कोटेदार, आर्थिक-मानसिक शोषण का लगाया आरोप
बुलंदशहर, मई 19 -- राशन विक्रेता कल्याण समिति (उत्तर प्रदेश) के बैनर तले कोटेदारों ने प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र बोस सिंह रावत के नेतृत्व में डीएसओ को शिकायती पत्र सौंपकर अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हुंकार भरी है। कोटेदारों का कहना है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के बावजूद उनके हितों की अनदेखी की जा रही है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। सरकार द्वारा कार्डधारकों को आवंटित किए जाने वाले निःशुल्क खाद्यान्न को कार्डधारकों तक पहुंचाने का पूरा आर्थिक बोझ कोटेदारों को खुद वहन करना पड़ रहा है। इसके बदले सरकार द्वारा उन्हें सिर्फ मामूली कमीशन दिया जा रहा है, वह भी केवल गेहूं और चावल पर ही आधारित है। बाकी व्यवस्थाओं के लिए कोटेदार अपनी जेब ढीली करने को मजबूर हैं। जनपद के कोटेदारों द्वारा माह जनवरी 2026 औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.