मुरादाबाद, अगस्त 5 -- बुधवार को नगर व आस पास क्षेत्र के राशन डीलर लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। डीलरों ने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके चलते 5 अगस्त से राशन वितरण भी बंद कर दिया गया। राशन डीलर राहिल के आवास पर एकत्र हुए राशनडीलरों द्वारा आयोजित बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश राशन डीलर संघ के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि राशन डीलरों को 200 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन तथा 30 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- कमीशन बढ़ाने की मांग पर कोटेदारों ने रोका राशन वितरण उन्होंने कहा कि लंबे समय से डीलर अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यदि जल्द मांगें पू...