हमीरपुर, जून 24 -- राठ, संवाददाता। नवीन गल्ला मंडी में कमीशन एजेंट ने 12 गल्ला व्यापारियों के 33.70 लाख रुपये हड़प लिए। अब रुपये देने से इनकार कर रहा है। पीड़ितों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे के गुलाबनगर मोहल्ले के प्रदीप यादव ने बताया कि अमगांव तिराहे पर गल्ला की खरीद करते हैं। कस्बे के छोटी जुल्हैटी मोहल्ले का रफीक अहमद उर्फ शेख मंसूरी गल्ला मंडी में कमीशन एजेंट के रूप में काम करता था। रफीक ने उनसे सात लाख रुपये उधार लिए थे। वहीं जनपद महोबा के पनवाड़ी थाने के बहादुरपुर गांव निवासी सूरज सिंह पटेल से तीन लाख, उत्तम सिंह पटेल से दो लाख, जीतेंद्र सिंह से दो लाख, महेंद्र सिंह पटेल से एक लाख 10 हजार रुपये लिए थे। इसी प्रकार राकेश पटेल से 2.50 लाख, रामनरेश से 2.50 लाख, ध्यानपाल पटेल से 3.50 लाख, धन प्रसाद से 5 लाख, रोहित पटेल से 1 ल...