सहारनपुर, मार्च 3 -- सहारनपुर। होली के पावन पर्व पर कमिश्नर और डीएम ने मंडल व जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी। कमिश्नर डॉ रूपेश कुमार ने रंगों के त्योहार होली पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आइए हम सभी समरसता, आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्र की उन्नति में भागीदार बनें। सुरक्षित होली खेलें, जो होली नहीं खेलना चाहता है उसका सम्मान करते हुए उस पर रंग ना डालें। संभव हो तो हर्बल रंगों का प्रयोग करें। आइए इस होली पर रंग बिरंगे रंगों के साथ प्यार के रंग बिखेर जीवन को सकारात्मकता एवं नई दिशा प्रदान करें। डीएम मनीष बंसल ने जिलेवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आमजन से अनुरोध करते हुए कहा कि रंगों के इस त्योहार होली में सभी हर तरफ प्रेम और सौहार्द बांटते हुए, एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.