मुरादाबाद, मार्च 7 -- मजदूरों के साथ मारपीट के मामले को मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में ठेकेदार और एमडीए जेई द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ पाकबड़ा थाने में तहरीर दी जा चुकी है। पुलिस मजदूरों के बयान भी दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा ठेकेदार की तरफ से मामले की शिकायत एससी-एसटी आयोग में भी की जा चुकी है। पाकबड़ा में सीएनजी पंप के पास दुकानों का निर्माण चल रहा था। आरोप है कि जेई देवेंद्र यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने अवैध निर्माण रोकने को कहा था। उनके द्वारा मजदूरों के साथ डंडे से मारपीट भी की गई थी। लेखराज और सोनू छत से नीचे गिर गए थे। शुक्रवार को पाकबड़ा पुलिस ने मामले में जांच आगे बढ़ाते हुए दुकान स्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.