मिर्जापुर, मई 6 -- मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के आयुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को आयुक्त कार्यालय सभागार पथरहिया में हुई समीक्षा बैठक में कार्यों में लापरवाही बरतने पर जल जीवन मिशन के सोनभद्र और भदोही के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने का आदेश दिया। वे तीनों जिलों में जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। यह भी पढ़ें- पेयजल आपूर्ति में लापरवाही पर होगी कार्यवाहीबैठक में लिए गए निर्णय कमिश्नर ने संयुक्त विकास आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी बैठकों में तीनों जिलों के अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को प्रतिभाग करने के लिए सूचित करें। मण्डलायुक्त जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कुछ पम्प आपरेटरों से दूरभाष पर वार्ता कर गांव के अन्तिम छोर तक पानी पहुंचने के बा...