मेरठ, अप्रैल 27 -- सोमवार को न स्कार्ट और न वाहनों का काफिला। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को अपनी गाड़ी में लेकर कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी शहर में सीएम ग्रिड के निर्माणाधीन सड़कों का जायजा लेने निकल पड़े। स्कार्ट न होने और कोई काफिला न होने से लोगों को पता भी नहीं चला कि कमिश्नर की ओर से निरीक्षण किया जा रहा है। कमिश्नर, नगर आयुक्त के साथ चुपचाप कमिश्नर आवास से लेकर गांधी आश्रम, गांधी आश्रम से तेजगढ़ी समेत विभिन्न सड़कों का जायजा लिया। इस निरीक्षण से नगर निगम के निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया। निर्माण कार्यो की स्थिति देख कमिश्नर ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। निर्देश दिये कि निर्माण कार्यो में मानकों का पालन किया जाए। माना जा रहा है कि कमिश्नर ने यह निरीक्षण अलीगढ़ में सीवर कार्य के दौरान मजदूर की मौत की घटना का संज्ञान ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.