बरेली, अप्रैल 19 -- मीरगंज, संवाददाता। कमिश्नर ने समाधान दिवस में ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण देने का निर्देश एडीएम को दिया।शनिवार को एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। दोपहर में कमिश्नर भूपेंद्र सिंह चौधरी पहुंचे। उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। समाधान दिवस में सीओ, वनाधिकारी, जल निगम, नलकूप एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के सहायक अभियंता अनुपस्थित मिले। कमिश्नर ने स्पष्टीकरण लेने का निर्देश एडीएम को दिया।एडीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। समाधान दिवस में 32 ग्रामीण शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने चार का मौके पर निस्तारण करा दिया। यह भी पढ़ें- सम्पूर्ण समाधान दिवस से अधिकारी गैर हाजिर, एडीएम न्यायिक ने दिए कार्रवाई के निर्...