बरेली, मार्च 20 -- फरीदपुर, संवाददाता। कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने गुरुवार को फरीदपुर तहसील का निरीक्षण किया। कोर्ट में लंबित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने की हिदायत दी। गुरुवार को कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी,डीएम अविनाश सिंह,एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह टीम के साथ फरीदपुर तहसील पहुंचे। सबसे पहले कमिश्नर ने एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण शुरू किया। कोर्ट में लंबित चल रहे मुकदमों का जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके बाद कमिश्नर सीधे तहसील के रिकॉर्ड रूम में पहुंचे। उन्होंने रिकॉर्ड रूम में रखे बस्ते को खुलवाया। खसरा खतौनियों के अभिलेखों का निरीक्षण किया। रखरखाव ठीक पाए जाने पर सराहना की। इसके बाद कमिश्नर आरके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में मौजूद आरके कुलदीप से दुर्घटना बीमा के अभिलेख तलब किये। दुर्घटना बीमा रजिस्टर के निरीक्षण क...