देवरिया, फरवरी 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में होली व रमजान को लेकर कमिश्नर व डीआईजी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि सभी संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखनी होगी। त्योहार के मद्देनजर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, नियमित गश्त, ड्रोन एवं सीसी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ संवाद बनाए रखें। डीआईजी डा.एस चनप्पा ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर नहीं होनी चाहिए। सभी अधि...