चंदौली, सितम्बर 29 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। दशहरा के बाद काशी में होने वाले ऐतिहासिक तीन दिवसीय एयर शो को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान सोमवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल अपने अधीनस्थ अधिकारियों और मुगलसराय कोतवाली पुलिस के साथ डोमरी घाट पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। कमिश्नर ने घाट पर मौजूद अधिकारियों के साथ बैठक कर वाहनों की पार्किंग, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा और विशेष यातायात प्लान को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गंगा के दोनों किनारों पर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अगले महीने 22, 23 और 25 अक्टूबर को दोपहर के समय नमो घाट से अस्सी घाट के बीच गंगा नदी के ऊपर भारतीय वायुसेना के विमानों और ...