उरई, मार्च 7 -- उरई। कमिश्नर विमल कुमार दुबे ने अफसरों के साथ चामरी गौशाला का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों को स गुड़ व चना खिलाया तथा गौशाला में उनके रख-रखाव, चारे-पानी, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में रह रहे गौवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, स्वच्छ पेयजल, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गौवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने गौशाला में उपलब्ध संसाधनों, पशुओं की संख्या तथा उनके प्रबंधन की जानकारी लेते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गौसंरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं उप...