बलिया, मार्च 17 -- बलिया, संवाददाता। कमिश्नर विवेक ने मंगलवार को कलक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद कमिश्नर कलक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्य प्रणाली का जायजा लिया। कमिश्नर जिलाधिकारी कार्यालय, आंग्ल लेखाकार कार्यालय, संयुक्त कार्यालय, प्रपत्र ग्रह, मुख्य राजस्व लेखाकार, निराकरण पोर्टल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय तथा भूलेख कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने न्यायालय मुख्य राजस्व अधिकारी कार्यालय, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी कार्यालय, न्यायिक अभिलेखागार, न्यायालय चकबंदी कार्यालय और राजस्व अभिलेखागार में भी जाकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने फाइलों के रखरखाव, अभिलेखों की स्थिति, सफाई और कार्यालयों की...