मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरनगर सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने बुधवार को विकास भवन सभागार में जनपद में संचालित विकास कार्यों, निर्माण कार्य और सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में अच्छी गुणवत्ता के निर्देश दिए। कमिश्नर ने जल निगम और सिंचाई विभाग के द्वारा जनपद में कराए गए करोड़ों रुपये के कार्यों की रिपोर्ट मांगी है। यह भी पढ़ें- कमिश्नर ने स्टेडियम में निर्माण सामग्री और ईंट की गुणवत्ता को परखासीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग कमिश्नर डा. रूपेश कुमार ने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में बी, सी तथा डी श्रेणी वाले विभागों की गंभीरता के साथ समीक्षा की है। उन्होंने सं...