रुद्रपुर, नवम्बर 27 -- खटीमा, संवाददाता। तहसील में गुरुवार को एसडीएम ने राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान कई कर्मचारी रिकॉर्ड व्यवस्थित करने में जुटे दिखाई दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम तुषार सैनी ने स्टाफ उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण, लंबित मामलों और कार्यालयों में बनी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। एसडीएम ने स्टॉप बाइंडर व अन्य राजस्व कर्मियों के चैंबरों की भी जांच की। परिसर में अव्यवस्था व अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इसके अलावा तहसील परिसर में बने कुछ चैंबरों पर अतिक्रमण व बिना अनुमति निर्माण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने कहा कि सभी लाइसेंस और अनुमतियों की जांच की जाएगी। एसडीएम के औचक निरीक्षण से तहसील प्रशासन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.