कमिश्नर की अध्यक्षता में चांदपुर में होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
बिजनौर, सितम्बर 2 -- डीएम के अनुसार 5 सितंबर दिन शनिवार को तहसील चांदपुर में मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल संगीता सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा तपदोपरांत मंडलायुक्त एक करोड़ से अधिक की दो परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण भी करेंगी। मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल की अध्यक्षता में तहसील चांदपुर में 5 सितंबर को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। अन्य तहसीलों में रोस्टर के अनुसार संबंधित अधिकारियों की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.