कानपुर, मई 14 -- कानपुर देहात, संवाददाता। कमिश्नर के विजयेन्द्र पांडियन व डीआईजी हरीश चंदर ने गुरुवार दोपहर बाद माती कलेक्ट्रेट पहुंच कर अफसरों और उद्यमियों के साथ बैठक करके नये श्रम कानूनों की जानकारी देने के साथ ही उनका शत-प्रतिशत पालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहाकि उद्यमी नियमों का पालन करें, कोई खुद को असुरक्षित न महसूस करे। बैठक में आयुक्त ने सभी पक्षों से संवाद स्थापित करते हुए श्रमिकों एवं उद्योगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की । कंपनी प्रतिनिधियों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दरों सहित श्रमिकों से संबंधित समस्त सेवा शर्तों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- दवा कंपनी के कर्मियों की वेतन समेत 17 सूत्रीय मांगों पर सहमति श्रमिकों को शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं उप...