बागपत, फरवरी 13 -- बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले की तैयारियों को लेकर कमिश्नर और डीआईजी ने मंदिर पहुँचकर निरीक्षण किया। गेस्ट हाउस मे अधिकारियो के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कावंड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तो को कोई भी असुविधा ना हो और उनका जलाभिषेक सुविधाजनक हो। ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर शनिवार से तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें 5 लाख के करीब शिवभक्त और कावंड़ियो की भीड़ आने की संभावना है। मेले को सफल बनाने के लिये प्रशासन पिछले एक महीने से तैयारियों मे लगा हुआ है। शुक्रवार को कमिश्नर भानु चन्द्र गौस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुरा महादेव मंदिर पहुँचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होने बेरिकेटिंग, गर्भ गृह, मंदिर आने जाने वाले रास्ते, सीसीटीवी कैमरे, पार्किंग,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.