कौशाम्बी, मई 16 -- चायल तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। समाधान दिवस में कुल 57 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम अरुण कुमार ने की। सुबह से ही तहसील सभागार में राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीण पहुंचते रहे। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी दौरान दोपहर में प्रयागराज मंडल की आयुक्त सौम्या मिश्रा और पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज जोन अजय कुमार मिश्रा अचानक संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गए। दोनों ...