लखनऊ, दिसम्बर 28 -- बुनियादी ढांचे और शहरी विकास को नई गति देने के लिए कमिश्नर विजय विश्वास पंत सोमवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक गोमती नगर स्थित एलडीए मुख्यालय में होगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य लखनऊ की निर्माणाधीन और प्रस्तावित आवासीय योजनाओं की बाधाओं को दूर करना है। कमिश्नर मुख्य रूप से आईटी सिटी, वेलनेस सिटी, नैमिष नगर योजना और वरुण विहार योजना में लैंड पूलिंग की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेंगे। इन योजनाओं के माध्यम से शहर में हजारों नए आवास उपलब्ध होने की उम्मीद है, इसलिए जमीन अधिग्रहण और विकास की प्रक्रिया में आ रही देरी पर अधिकारियों से जवाब-तलब किया जा सकता है। --- ग्रीन कॉरिडोर और बड़े निर्माण कार्यों की प्रगति शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए निर्माणाधीन ''ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.