बाराबंकी, फरवरी 17 -- सिरौलीगौसपुर। अयोध्या कमिश्नर राजेश कुमार ने मंगलवार को सिरौलीगौसपुर ब्लॉक और तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों का गहन जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कमिश्नर ने ब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण भी किया। सुबह करीब 11 बजे मंडलायुक्त ब्लॉक पहुंचे। जहां जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और बीडीओ संजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कमिश्नर ने बीडीओ कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। कमिश्नर ने सबसे पहले आवास पटल का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजनाओं से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने अकाउंटेंट बाबू से पत्रावलियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न एडीओ (कृषि, समाज कल्याण) कार्यालयों और उनके रिकॉर्ड्स का अवलोकन किया...