नोएडा, फरवरी 22 -- नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने प्रशासनिक जरूरतों और जनहित को देखते हुए कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के रविवार को तबादले किए। इस संबंध में मीडिया सेल की ओर से जानकारी दी गई। आईपीएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त लाइन और आरटीसी के साथ-साथ अब पुलिस उपायुक्त यातायात की भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईपीएस अधिकारी अनुकृति शर्मा को प्रभारी पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी शैव्या गोयल को महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी से मुक्त कर प्रभारी पुलिस उपायुक्त एफआरआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, वह साइबर, नॉरकोटिक्स और अभिसूचना एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी पहले की तरह संभालती रहेंगी। पीपीएस अधिकारी मनीषा सिंह अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा के पद पर कार्य करेंगी। इसके अलावा पीपीएस अधिकारी श्रीमती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.