कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर, संवाददाता। यूपी 112 आपात सेवाओं के अंतर्गत कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को मजबूत किया जा रहा है। जिसके तहत 20 नए दोपहिया वाहन यूपी-112 में शामिल किए गए। सोमवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने यूपी-112 में शामिल हुए 20 नए दोपहिया वाहन हरी झंडी दिखाकर ड्यूटी के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कानपुर कमिश्नरेट के पास 46 दोपहिया वाहन पहले से मौजूद थे। नए वाहनों के शामिल होने से अब यूपी-112 के अंतर्गत कुल 66 दोपहिया वाहन सक्रिय होगे। ये वाहन संकरी गलियों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और दूरस्थ क्षेत्रों में जल्द पहुंचने में कारगर साबित होगे। कार्यक्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था आशुतोष कुमार और संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.