गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। टीला मोड़ थानाक्षेत्र में किशोरी को फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित परिवार ने सोमवार को कमिश्नरेट मुख्यालय पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचा लिया। बाद में पुलिस आयुक्त ने परिवार को उचित कार्रवाई का भरोसा देते हुए मामले की जांच के आदेश दिए।टीला मोड़ क्षेत्र के पसौंडा निवासी पीड़ित पिता के अनुसार उनकी 16 वर्षीय पुत्री गरिमा गार्डन स्थित एक टीन के गोदाम में काम करती है। वहां उसकी पहचान राज नामक ठेकेदार से हुई थी। आरोप है कि 13 मार्च को उनकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद उन्हें पता चला कि राज उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में उन्होंने टीला मोड़ थाने में आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.