वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष लालचंद चौबे, महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। मंडलायुक्त ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि न्याय व्यवस्था मजबूत बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम होती है। उम्मीद जताई कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारी अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे। न्यायिक कार्य सुचारू रूप से संचालित करने में सकारात्मक सहयोग करेंगे। इस मौके पर अपर आयुक्त विवेक कुमार, उपायुक्त खाद्य ओमप्रकाश पटेल, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सहित कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.