कमिश्नरी पार्क में किसानों का धरना तीसरे दिन भी रहा जारी
मेरठ, जुलाई 10 -- कमिश्नरी पार्क में चल रहा किसान मजदूर संगठन का अनिश्चतकालीन धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों का कर्ज माफ करने, गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित कराने, जैविक खेती के लिए 50 हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान देने और यूरिया की किल्लत खत्म कराने आदि मांगों को लेकर धरना चल रहा है। किसान भारी बारिश में भी धरना स्थल पर डटे रहे। संगठन के जिलाध्यक्ष देवराज सिंह पुंडीर ने कहा कि मेरठ में 13 जुलाई को करो या मरो के संकल्प के साथ ऐतिहासिक किसान महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा व अन्नू मलिक शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- एडीजी जोन मेरठ कार्यालय पर अनिश्चकालीन धरना प्रदर्शन 13 से जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक किसान यहां से जाने वाले नहीं हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.