मेरठ, मई 17 -- कमिश्नरी चौराहे पर शुक्रवार को महिला टीचर से सरेआम छेड़छाड़ का मामला सामने आया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर निवासी युवक काफी देर से महिला टीचर का पीछा कर रहा था। महिला ने विरोध किया तो आरोपी अभद्रता करने लगा। इसके बाद महिला सीधे चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों के पास पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। इसी बीच सूचना पर महिला का भाई भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। यह भी पढ़ें- स्कूल जा रही शिक्षिका की वैन रुकवाकर की छेड़छाड़ यह भी पढ़ें- शिक्षक ने स्कूल में की कक्षा आठ की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- युवती से छेड़छाड़ व लूट के आरोप में दो पर मुकदमा दर...