मेरठ, मार्च 20 -- मेरठ मंडल के कमिश्नर कैंप कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरि कृष्ण ने मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर मेरठ और विभाग का मान बढ़ाया है। हरि कृष्ण की इस उपलब्धि पर कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से भोपाल में आयोजित '0755 इंडिया ओपन कॉम्पिटिशन (एयर वेपन)' में हरि कृष्ण ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में प्रतिभाग किया। 17 मार्च को भोपाल में हुए इस कड़े मुकाबले में हरि कृष्ण ने अपने सटीक निशानेबाजी का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के दौरान हरि कृष्ण ने बेहतरीन एकाग्रता का प्रदर्शन किया।कमिश्नर ने थपथपाई पीठ​मूल रूप से मेरठ कैंट के चंद्रलोक साबुन गोदाम निवासी हरि कृष्ण की इस सफलता से का...