सिमडेगा, मार्च 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को नप चुनाव की समीक्षा बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा सहित जिलेभर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर विधायक भूषण बड़ा ने कहा कि नप चुनाव का परिणाम हम सभी के लिए आत्ममंथन का विषय है। कार्यकर्ताओं की मेहनत पर मुझे पूरा भरोसा है, लेकिन कहीं न कहीं हम जनता तक अपना संदेश मजबूती से नहीं पहुंचा सके। विधायक ने कहा कि अब वक्त बहाने खोजने का नहीं, कमियों को स्वीकार कर आगे बढ़ने का है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने और हर मोहल्ले में कांग्रेस की मौजूदगी दर्ज कराने के लिए हम नई रणनीति बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.