कमियां मिलने पर 68 वाहनों का हुआ चालान
बलरामपुर, जून 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह की मौजूदगी में सोमवार को जनपद में विशेष यातायात अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी यातायात उमेश सिंह ने अपनी टीम अशोक कुमार पांडे, संजय कुमार राय एवं राजाराम यादव के साथ किया। अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों, वाहनों पर लगे हुए फर्जी नंबर प्लेट, एचएसआरपी नंबर प्लेट का उल्लंघन करने वाले वाहनों, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा प्रेशर हॉर्न लगाने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन जांच कर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 68 वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों पर कुल 4.10 लाख रुपये के समन की कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.