चंदौली, अप्रैल 4 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने नौगढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय, और परिसर में बने मेस एवं बैरकों की व्यवस्थाएं देखी। साथ ही थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों अपराध रजिस्टर, त्योंहार रजिस्टर, महिला उत्पीड़न आदि रजिस्टरों का अवलोकन किया। उन्होंने मिशन शक्ति केन्द्र की समीक्षा करते हुए उनके किए कार्यों एवं रजिस्टर में की गयी एंट्री को चेक किया। इस दौरान निर्धारित एसओपी के अनुपालन में कमियां मिली। इसपर प्रभारी निरीक्षक को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया।उन्होंने डिजिटल पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के लिए यक्ष ऐप के उपयोग की समीक्षा की। साथ ही सभी बीट अधिकारियों को यक्ष ऐप का नियमित एवं प्रभावी प्रयोग करने की नसीहत दी। वहीं सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.