पीलीभीत, अप्रैल 23 -- पीलीभीत। विशेष संचारी रोग अभियान के अन्तर्गत जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने विकास खण्ड बरखेडा की ग्राम पंचायत ज्योहरा कल्यानपुर एवं विकास खण्ड बीसलपुर की ग्राम पंचायत रिछोला सबल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ग्राम सचिवालय में कमियाँ पाये जाने और ग्राम में एन्टीलार्वा स्प्रे व फागिंग कार्य एवं सफाई कार्य न पाये जाने पर सम्बन्धित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में रोजाना साफ सफाई का काम किया जाए।इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- संचारी रोग अभियान में फर्जी रिपोर्ट लगाने पर, चार एडीओ पंचायत को नोटिस यह भी पढ़ें- नालों की सफाई न फागिंग, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...